(रजिस्ट्रेशन) भारत जन कल्याण योजना 2023: अप्लाई ऑनलाइन, जन कल्याण सुविधा केंद्र | ऑनलाइन आवेदन | डाउनलोड सर्टिफ़िकेट

Bharat Jan Kalyaan Yojana 2023 :– आज लोगों के लिए रोजगार प्राप्त करना एक सामान्य बात नहीं गयी है क्योंकि देश की जनंसख्या इतनी बढ़ गयी है कि जब एक हज़ार पद की नियुक्ति के विभाग द्वारा आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जाता है तो लाखों फॉर्म उसके लिए पड़ जाते है। और जिस कारण लोगों को छोटे – छोटे पदों पर भी कार्यरत होने के लिये बहुत सी ठोकरों को खाना पड़ता है।

लेकिन इस समस्या से लोगों को कुछ हद तक राहत पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा बहुत सी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिससे लोगों को बेरोजगारी से छुटकारा दिलाया जा सकें और इसी क्रम को मजबूती देते हुए। सरकार द्वारा भारत जन कल्याण योजना 2023 को शुरुआत करायी है। जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश में जन सुविधा केंद्र ख़ोलें जाएंगे। जहां सस्ते दामों पर किराना का सामान उपलब्ध कराया जायेगा।

तो यदि आप भी एक बेरोजगार नागरिक है तो ये आपके लिए रोजगार प्राप्त करने का बहुत सुनहरा अवसर हो सकता है। जिससे संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारीयों जैसे- लाभ, अवश्य दस्तावेज, आवश्यक पात्रताएँ, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में नीचे विस्तार से चर्चा की गयी है। इसलिए आप लेख के अंत तक हमारे साथ बने रहें। तो चलिए शुरू करते है –

Contents show

भारत जन कल्याण योजना क्या है? | What Is Bharat Jan Kalyaan Yojana

भारत जन कल्याण योजना जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आवेदन कैसे करें

सरकार हर वो प्रयास कर है जिससे देश में बढ़ रही बेरोजगारी दर में मात दी जा सकें। और इसलिए उन्होंने Bharat Jan Kalyaan Yojana 2023 की शुरुआत कराई है जिसके तहत मध्य प्रदेश में जन सुविधा केंद्रों को खुलवाया जाएगा। जहां से कोई भी नागरिक सस्ते दामों पर डेली यूज़ के समान की खरीदारी कर सकेंगे।

इस योजना के अंतर्गत ख़ोलें गये जन सुविधा केंद्र को चलाने के लिए तीन पदों लोगों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें 1 मुख्य संचालन तथा दो अन्य वर्कर शामिल होंगे। या फिर सीधे शब्दों में कहें तो एक जन सुविधा केंद्र ख़ोलें जाने से तीन बेरोजगार नागरिक रोजगारवान होंगे।

और प्रदेश में निवास करने वाले अन्य लोगों को भी रोज उपयोग के समान की खरीदारी करने में काफी राहत मिलेगी। क्योंकि लालाओं द्वारा डेली उपयोग में लाय जाने वाले समान को अधिक रेटों में बेचा जाता है और लोगों को भी ना चाहते है हुए उस समान की खरीदारी करनी पड़ती है।

स्कीम का नामभारत जन कल्याण योजना
योजना का शुभारम्भवर्ष 2019
राज्य  एमपी
वर्ष2023
खरीदारी में छूट20% से लेकर 50% डिस्काउंट
पंजीकरणऑनलाइन ऑफलाइन
डिपार्टमेंट  भारत सरकार द्वारा पंजीकृत एक ट्रस्ट
उद्देश्य राज्य के नागरिकों तक कम मूल्य दर में किराने का सामान उपलब्ध करना
एवं साथ ही रोजगार के नए साधनों की उत्पत्ति करना भी है।
लाभार्थी राज्य के माध्यम वर्गीय एवं गरीब परिवार

खरीदारी पर निश्चित छूट प्रावधान

हम मार्किट में भी डेली उपयोग में लाय जाने वाले समान को खरीदने जाते है तो हमे बहुत कम छूट मिलती है और प्रोडक्ट के नकली होने का डर भी बना रहता है क्योंकि आज के समय कॉपी ब्रांडिंग का काम बहुत चल रहा है यहां तक बहुत सी बार तो ऐसा भी पाया गया है कि दुकानदार को भी ज्ञात नहीं होता है कि वह असली ब्रांड का प्रोडक्ट बेच रहा है या नकली।

लेकिन यदि आप जन सेवा केंद्रों द्वारा सामान की खरीदारी करते है तो आपको 20% से 30% तक की छूट मिलेगी और साथ ही आपको यहां क्वालिटी प्रोडक्ट मिलेंगे। क्योंकि जन सेवा केंद्र पर केवल ब्रांड के प्रमाणित विक्रेताओं से सामान की खरीदारी की जाती है।

केंद्र पर उपलब्ध सामान

इस योजना के अंतर्गत खोले जाने वाले केंद्रों पर मिलने वाला सामान

  • दालें
  • चावल
  • रिफाइंड तेल
  • मसाला
  • चाय पत्ती
  • कपड़े धोने का सर्फ
  • शक्कर
  • टॉयलेट क्लीनर
  • फिनाइल
  • शैम्पू
  • फेस वॉश
  • अगर बत्ती
  • धूप बत्ती
  • टूथब्रश
  • वेसन
  • फिनाइल
  • बिस्कुट
  • नमकीन आदि।

हर जिले में ख़ोलें जाएंगे जन सेवा केंद्र

आपको बता दें कि इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के हर जिले में जन सेवा केंद्र को खोलने का निश्चय किया गया है जहां से लोग 20 से 50% प्रतिशत की छूट पर उपयोगी सामान की खरीदारी कर पाएंगे और लोगों के बीच रोजगार अवसरों रोजगार की भी वृद्धि होगी।

यही नहीं बड़वानी जिले में 100 और सेंधवा नगर में 10 जन सेवा केंद्र ख़ोलें जाएंगे। जो कि एक हफ्ते के अंदर – अंदर खोल दिये जायेंगे। ऐसा अलर्ट विभाग द्वारा जारी किया गया है।

जन सेवा केंद्र मॉड्यूलित इनकम

कोई भी नागरिक यदि जन सेवा केंद्र को खोलना चाहता है तो एक बार इसकी मॉड्यूलित इनकम ओर भी नज़र अवश्य डाल लें। जो कि निम्न प्रकार है –

  • जन सेवा केंद्र खोलने पर बिक्री का 5 प्रतिशत मुनाफे के रूप में बचाया जा सकता है।
  • और अगर यदि एक जन कल्याण केंद्र के 2000 कार्ड धारक बन जाते है और वे हर महीने दो हज़ार रुपये की खरीदारी करते है तो हर महीने लगभग 40 लाख रुपये का सामान बिक जाएगा।
  • और यदि 40 लाख का पांच प्रतिशत निकला जाये। तो 2 लाख रुपये बनता है तो सीधे शब्दों में कह सकते है कि जन कल्याण केंद्र को खोलकर लगभग 2 लाख रुपये मंथली कमाया जा सकता है।

भारत जन कल्याण योजना 2023 संबधित मत्वपूर्ण बिंदु

इस योजना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओ के बारे में नीचे बताया है जिन्हें आपको एक बार जरूर पढ़ लेना चाहिए।

  • भारत जन कल्याण योजना 2023 के अंतर्गत मध्यप्रदेश में जन सेवा केंद्र को खोला जाएगा।
  • जनसेवा केंद्रों से आप रोजाना सर्जन में लाए जाने वाले सामान की खरीदारी कर पाएंगे।
  • यहां से आप जो प्रोडक्ट की खरीदारी करेंगे। वह एक दम उच्च क्वालिटी के प्रोडक्ट होंगे।
  • यदि आप यहां से खरीदारी करते हैं तो आपको 20% से 50% तक की निश्चित छूट उपलब्ध कराई जाएगी।
  • एक जन सेवा केंद्र पर तीन लोगों की नियुक्ति की जाएगी या सीधे शब्दों में कहें तो एक जनसेवा केंद्र के खोले जाने से 3 लोगों को रोजगारवान होंगे।
  • यहां यहां से खरीदारी करने वाले कस्टमर के लिए एक कार्ड जारी किया जाएगा। जिससे वह खरीदारी कर पाएंगे।
  • खरीदारी कार्ड को बनवाने के लिए कस्टमर को अपनी समग्र आईडी और आधार कार्ड की फोटो कॉपी जन सेवा केंद्र पर जाकर जमा करनी होगी।
  • इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश में स्थाई रूप से निवास करने वाले नागरिक ही प्राप्त कर पाएंगे।

भारत जन कल्याण योजना आवश्यक दस्तावेज | Dacuments Of Bharat Jan Kalyaan Yojana 2023

जब आप इस जन कल्याण योजना के लिए आवेदन करेंगे तो कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ो की आवश्यकता होगी जिनके बारे में आप नीचे जान सकते है –

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र

भारत जन कल्याण योजना जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आवेदन कैसे करें? |

मध्य प्रदेश राज्य में इस योजना के अंतर्गत खोले जाने वाले केंद्रों से राज्य में रोजगार बढ़ेगा जो राज्य के लिए काफ़ी अच्छी पहल हैं। अब राज्य के जो नागरिक इस योजना के अंतर्गत केंद्र खोलना चाहते वह नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके इसके लिए आवेदन कर सकते है।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले भारत जन कल्याण योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आप चाहे तो दिए गए लिंक http://www.bharatjankalyanyojna.co.in/ पर क्लिक करके डायरेक्ट भी योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
भारत जन कल्याण योजना
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। जहां आपको ऑनलाइन अप्लाई कर टैब दिखाई देगा। जिसके ऊपर आप को क्लिक कर देना है।
  • इसके पश्चात आपके अप्लाई जन कल्याण सेवा केंद्र के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
भारत जन कल्याण योजना
  • जिसके बाद आपके सामने नेक्स्ट पेज ओपन हो जाएगा। जहां आपको एक फॉर्म दिखाई देगा। जिसमें आपको पूछी नहीं सभी मूल जानकारीयों जैसे – अपना नाम, जिले का नाम, सप्लाई डिपॉट का नाम, मोबाइल नंबर, नॉमिनी डिटेल, ईमेल आईडी, बैंक डिटेल, पिन कोड आदि फॉर्म भरना है।
  • इसके बाद मांगे गये दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
  • और फिर आखिर में सबमिट नाऊ के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह आपका आवेदन सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएगा।

रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें? | How To Download Registration Certificate

जन सेवा केंद्र खोलने के लिए सरकार की तरफ एक रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा जिसे आप डायरेक्ट वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने की प्रक्रिया नींचे दी गयी है –

  • सर्वप्रथम आपको योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
  • जिसके बाद होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है।
भारत जन कल्याण योजना
  • जिसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। जहां आपको रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है।
  • और फिर सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • जिसके जिसके बाद आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर स्टेशन सर्टिफिकेट आ जाएगा। आप चाहे तो डाउनलोड के बटन पर क्लिक करके इसे अपनी डिवाइस में डाउनलोड कर सकते हैं।

बिजनेस प्रोफाइल ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें? | Apply For Business Profile

अगर आप भारत जन कल्याण योजना के तहत बिजनेेस प्रोफाइल को।डाउनलोड कर सकते है –

  • सर्वप्रथम आपको योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
  • जिसके बाद Home Page पर Our Services के टैब पर क्लिक करना होगा।
  • और फिर बिजनेस प्रोफाइल के लिंक पर क्लिक करना है।
भारत जन कल्याण योजना
  • जिसके बाद आपके सामने अपना पेज खोल कर आ जाएगा। जहां आपको डाउनलोड बिजनेस प्रोफाइल का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने बिजनेस प्रोफाइल पीडीएफ फॉर्मेट में खुलकर सामने आ जाएगी।
  • इसके बाद आप डाउनलोड के ऊपर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

जॉब प्रोफाइल ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें? | Online Download Job Profile

  • सबसे पहले जन कल्याण योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
  • फिर होम पेज पर Our Services के टैब पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको जॉब प्रोफाइल पर लिंक दिखाई देगा। जिसके ऊपर आप को क्लिक कर देना हैं।
भारत जन कल्याण योजना
  • अब आपको डाउनलोड जॉब प्रोफाइल पीडीएफ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे। तो आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में जॉब प्रोफाइल खोल कर आ जाएगी।
  • और फिर डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

भारत जनकल्याण योजना FAQ

भारत जन कल्याण योजना क्या है?

भारत जन कल्याण योजना मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई एक योजना है जिसके अंतर्गत राज्य में जन सेवा केंद्र खोले जाएंगे।

भारत जनकल्याण योजना का लाभ कौन – कौन नागरिक प्राप्त कर सकते है?

इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश में स्थायी रूप से निवास करने वाले लोग ही प्राप्त कर सकते है।

क्या इस योजना के अंतर्गत ख़ोलें गये जन सेवा केंद्र से मासिक खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए कोई कार्ड जारी किया जायेगा।

जी हाँ! मंथली खरीदारी करने वाले ग्राहक खरीदारी कार्ड को बनवा सकते है। जिससे उन्हें खरीदारी करने में काफी सुविधा होगी।

भारत जनकल्याण योजना के अंतर्गत ख़ोलें गये जन सेवा केंद्र से डेली उपयोग में लायी जाने वाले सामान की खरीदारी करने पर हमें छूट प्राप्त होगी।

जी हां! यहां से खरीदारी करने पर आपको 20% से 50% तक की छूट प्राप्त होगी।

भारत जनकल्याण योजना हेल्पलाइन नंबर

भारत जनकल्याण योजना आवेदन से संबंधी या अन्य प्रकार की कोई समस्या के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या के समाधान को प्राप्त कर सकते है।

Head Office Address
Office no 205,plot no 26 savitri epariyar IDA scheme no 54,mechanic nagar
extension – vijay nagar Indore near by nai duniya

Madhya Pradesh State Office Address
Plot No. 02, Rachna Nagar Near Bhopal
Co-operative Bank Bhopal (M.P) – 462023
+91-7314279161

भारत जनकल्याण योजना 2023 मध्य प्रदेश में बेरोजगारी दर को कम करने के लिए चलायी जा रही कल्याणकारी योजना है जिससे संबधित सम्पूर्ण जानकारी को हमारे द्वारा ऊपर बताया गया है।

हम उम्मीद करते है कि यदि आप एक बेरोजगार नागरिक है तो ये लेख आपको बहुत पसंद आया होगा तथा उपयोगी रहा होगा। इसके अलावा यदि आप Bharat Jan Kalyan Yonana 2023 से जुड़ी कोई विशेष जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है।

राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Comment