किसान एकीकृत पोर्टल | पंजीकरण कैसे करें? | Ekikrit Kisan Portal

 Ekikrit Kisan Portal :-  हमारे देश में किसानों की सुविधा के लिए सरकारों द्वारा बहुत सी योजनाओं को चलाया जा रहा है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिती में सुधार लाया जाये और उत्पादन क्षमता में वृद्धि की जाए। लेकिन बहुत सी योजनाओं का लाभ किसान चाहते हुए भी नही प्राप्त कर पाते है। क्योंकि हर योजना के बारे में किसानों को सम्पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाती है और उसके अंतर्गत आवेदन किस पोर्टल पर जाकर करना है। इसके बारे में भी सुनिश्चित जानकारी नहीं मिल पाती है। लेकिन सरकारें चाहती है कि योजनाओं की लाभ प्रक्रिया में पारदर्शिता आये और ज्यादा से ज्यादा किसानों तक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पहुंच सकें। 

इसी बाद पर ध्यान केंद्रित करते हुए। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा अपने प्रदेश के किसानों की सहायता के लिए किसान एकीकृत पोर्टल को लांच किया है। जिस एक पोर्टल के माध्यम से किसान सभी किसान हित योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करके लाभ के भागी बन सकते है। इस पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करना है एवं इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जाकारियों के बारे में हमारे द्वारा नीचे विस्तार से चर्चा की गई है। इसलिए लेख में अंत तक हमारे साथ बने रहे। तो चलिए शुरू करते है –

किसान एकीकृत पोर्टल क्या है? | What is Ekikrit Kisan Portal 

किसान एकीकृत पोर्टल किसानों की सुविधा और सरकारी किसान हित योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने में सहायता हेतु लांच किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है। जिसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की है। क्योंकि जब भी प्रदेश सरकार द्वारा किसी सरकारी योजना को लांच किया जाता है, तो अंतर्गत आवेदन करने के लिए भी एक अलग पोर्टल जारी किया जाता है। जिससे किसानों को हर पोर्टल पर अलग पंजीकरण करना होता है, जिस कारण किसानों को योजना का लाभ प्राप्त करने में काफी समस्या होती है।

 लेकिन आगे से ऐसा ना हो और किसान आसानी से सभी योजनाओं का लाभ के लिए एक ही पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकें। इसलिए राज्य सरकार किसान एकीकृत पोर्टल को लांच किया गया है। जिस पोर्टल का उपयोग करके किसान बहुत सी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है, जिसके अंतर्गत किसान को RAEO के माध्यम से पंजीकरण करना होगा और इस पोर्टल का लाभ विशेष प्रकार से छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसान ही प्राप्त कर सकेंगे।

किसान एकीकृत पोर्टल से लाभ | benefit For Ekikrit Kisan Portal 

यदि कोई भी किसान Farmers Integrated Portal के बारे में पढ़ रहा है औऱ इस पर पंजीकृत होना चाहता है। तो उसे इस पोर्टल से होने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी का होना आवश्यक है। जो कि निम्न है –

  • किसान एकीकृत पोर्टल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों हेतु लांच किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है।
  • इस पोर्टल के शुरू होने से किसान ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • किसान एकीकृत पोर्टल पर पंजीकरण करने बाद किसानों को अलग – अलग योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग – अलग पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करना होगा।
  • इस पोर्टल के शुरू होने से किसानों के समय और पैसों दोनों की बहुत बचत होगी और योजनाओं की लाभ प्रक्रिया में पारदर्शिता आयेगी।
  • किसान एकीकृत पोर्टल से सरकार किसानों का डेटाबेस एकत्रित करके उनकी समस्याओं के हिसाब से योजनाओं को शुरू करने में सक्षम होगी।
  • इस पोर्टल पर किसानों को RAEO के माध्यम से पंजीकरण करना होगा।

किसान एकीकृत पोर्टल जरूरी पात्रताएँ Farmer integrated portal required eligibility| 

इस पोर्टल पर केवल वही किसान ही पंजीकृत हो सकते है। जो कुछ पात्रताओं को रखते है। जो कि निम्न है –

  • आवेदक किसान छत्तीसगढ़ प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिये।
  • किसान कृषि योग्य भूमि का स्वामी या वन पट्टा धारी किसान होना चाहिये।

किसान एकीकृत पोर्टल आवश्यक दस्तावेज | Farmer Integrated Portal Required Document

Farmers Integrated Portal पर रजिस्टर होने के लिए आपको प्रूफ के तौर पर कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जो कि निम्न है –

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • भूमि संबंधित दस्तावेज
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड आदि।

किसान एकीकृत पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें? | Ekikrit Kisan Portal Online Registration 

अगर आप किसान एकीकृत पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते है। तो इसके लिए नीचे बताये गए तरीके को फॉलो कर सकते है। जो कि निम्न प्रकार है –

  • इसके आपको सबसे पहले विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लेना है।

Click Here To Download Application Form

किसान एकीकृत पोर्टल

  • इसके पश्चात आपको पत्र का प्रिंट आउट निकलवा लेना है।
  • जिसके बाद पत्र में पूछी गयी सभी जरुरी जानकारीयों जैसे – कृषक का नाम, जिला, ग्राम पंचायत, भूमि सम्बंधित जानकारी, पटवारी हल्का नंबर, मोबाइल नंबर आदि को भरना है।
  • और फिर मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की फ़ोटो कॉपी को पत्र के साथ अटैच कर लेना है।
  • अब ये फॉर्म आपको संबंधित RAEO के पास सत्यापन के लिए जमा कर देना है।
  • जिसके बाद आगे की प्रक्रिया RAEO के द्वारा फॉलो की जायेगी।
  • और आखिर में जब का पंजीकरण हो जायेगा। तो आपको SMS के माध्यम से अवगत करा दिया जायेगा।

Farmers Integrated Portal Related FAQ

किसान एकीकृत पंजीकरण पोर्टल क्या है?

किसान एकीकृत पोर्टल किसानों की सुविधा के लिए शुरू किया गया ऑनलाइन पोर्टल है। जिस पर एक पंजीकृत होकर किसान बहुत सी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने कर सकते है।

क्या इस पपोर्टल का उपयोग केवल छत्तीसगढ़ के किसान ही कर सकते है?

जी हां! इस पोर्टल का उपयोग केवल छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसान ही कर सकते है।

किसान एकीकृत पोर्टल को किसके द्वारा शुरू किया गया था?

इस किसान हित ऑनलाइन पोर्टल को छत्तीसगढ़ प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू किया गया है।

क्या इस पोर्टल पर पंजीकृत होने के लिए हमें किसी शुल्क का भुगतान करना होगा?

जी नहीं! इस पोर्टल पर पंजीकृत होने के लिए किसान को किसी भी शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

क्या इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ प्रदेश का कोई भी किसान पंजीकरण करवा सकता है?

जी हां! छत्तीसगढ़ प्रदेश का कोई भी किसान इस पर पंजीकरण करवा सकता है। जिसके पास कृषि योग्य भूमि उपलब्ध है।

  • राजस्थान अंबेडकर DBT Voucher योजना 2023 | ऑनलाइन आवेदन

निष्कर्ष –

आज हमने आपको Farmers Integrated Portal In Hindi के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उम्मीद करते है कि इसके बारे में पढ़कर आपको काफी अच्छा लगा होगा। इसके अलावा अगर आप किसान एकीकृत पोर्टल से सम्बंधित कोई भी विशेष जानकारी प्राप्त करने करना चाहते है। तो कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है।

राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Comment