हरियाणा पशुधन बीमा योजना | ऑनलाइन आवेदन फॉर्म | पात्रता , लाभ, उद्देश्य

Hariyana Pashudhan Scheme 2023 :- हरियाणा राज्य सरकार ने अपने प्रदेश के किसानों के लिए एक कल्याणकारी योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम हरियाणा पशुधन बीमा योजना रखा गया है। प्रदेश सरकार प्रदेश के किसानों के लिए जिस तरह कृषि बीमा योजना का संचालन कर रही है। बैसे अब हरियाणा सरकार ने पशुधन बीमा योजना की शुरुआत की हैं। जिसके बारे में आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

आज भारत के हरियाण राज्य को कृषि के क्षेत्र में सबसे बड़ा राज्य माना जाता है। हरियाणा राज्य के किसान खेती के साथ आय को साधन को बढ़ाने के लिए कृषि के साथ – साथ बड़े पैमाने पर पशु पालन करते है। लेकिन अक्सर किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण फसल खराब हो जाती है जिस कारण किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है।

कृषि की तरह कई बार किसी कारण उनके किसी पशु कि मृत्यु हो जाती हैं तो इस स्थिति में किसानों को काफी क्षति होती है। इसलिए हरियाणा राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए हरियाणा पशुधन बीमा योजना की शुरुआत की है। ताकि इस योजना के अंतर्गत किसानों के पशुओं कि किसी कारण मृत्यु होने पर उन्हें पशु की कीमत का मुआवजा मिल सके। अगर आप इस योजना के बारे मे ज्यादा जानना चाहते है तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े –

हरियाणा पशुधन बीमा क्या हैं? | What Is Hariyana Pashudhan Scheme 2023

हरियाणा पशुधन बीमा योजना  ऑनलाइन आवेदन फॉर्म  पात्रता , लाभ, उद्देश्य

हरियाणा पशुधन बीमा योजना प्रदेश के किसानों के लिए शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना की शुरुआत 29 जुलाई 2016 में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा की गई थी। Hariyana Pashudhan Scheme 2023 की अंतर्गत राज्य के किसानों के पशु जैसे भैस, गाय, घोड़ा, भेड़, बकरी, सुअर सभी का 3 साल का बीमा कराया जाएगा।बीमा कराने के बाद अगर किसान के किसी पशु की अचानक मृत्यु होती है तो किसान को पशु की कीमत का मुआवजा बीमा कंपनी की तरफ से प्रदान किया जाएगा।

हरियाणा पशुधन बीमा योजना के अंतर्गत पशु का बीमा कराने के लिये किसानों को 25 रुपये से लेकर 100 रुपये तक प्रीमियम भुगतान करना होगा। हरियाणा सरकार के द्वारा शुरू की प्रदेश के किसानों के लिए भी काफी कल्याणकारी योजना है। अगर आप हरियाणा में निवास करते हैं और कृषि के साथ-साथ पशुपालन भी करते हैं। तो आपको अपने पशुओं का इस योजना के अंतर्गत बीमा जमा करा देना चाहिए जिसके बारे में नीचे पूरी जानकारी दी गई है।

हरियाणा पशुधन बीमा योजना का लाभ किस स्थिति में दिया

हरियाणा पशुधन बीमा योजना के अंतर्गत अगर आप अपने पशुओं का बीमा कराते हैं। तो बीमा कराने के बाद पशु की किस मृत्यु की किस स्थिति में योजना का लाभ दिया जाएगा। वह निम्लिखित हैं –

  • अगर पशु नहर में डूब जात है।
  • किसी प्राकृतिक आपदा के कारण मृत्यु होने पर
  • किसी बीमारी के कारण मृत्यु होने पर
  • दुर्घटना की स्थिति में मृत्यु होने
  • बाहर से टकराने स्थिति में
  • आग से जलकर मृत्यु होने की स्थिति पर

हरियाणा पशुधन बीमा योजना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

हरियाणा पशुधन बीमा योजना के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु नीचे दिए गए हैं। जिनके बारे में आपको पता होना बहुत जरूरी है –

  • हरियाणा पशुधन बीमा योजना की शुरुआत 29 जुलाई 2016 में हरियाणा सरकार के द्वारा की गई थी।
  • हरियाणा पशुधन बीमा योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों के पशुओं जैसे भैस, गाय, बकरी, भेड़, सुअर आदि का 3 साल तक बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
  • Hariyana Pashudhan yojana के अंतर्गत किसानों बीमा कराने के लिए ₹25 से ₹100 तक का प्रीमियम भुगतान करना होगा।
  • हरियाणा पशुधन बीमा योजना अंतर्गत बीमा किए गए पशुओं की अगर 3 साल के उपरांत मृत्यु हो जाती है तो उसका मुआवजा बीमा कंपनी के द्वारा दिया जाएगा।

हरियाणा पशुधन बीमा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज | Dacuments For Hariyana Pashudhan Scheme 2023

इस योजना के अंतर्गत किसानों को अपने पशुओं का बीमा कराने के लिए कुछ अभी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो मुख्य रूप से बीमा कंपनी के द्वारा निर्धारित किए गए हैं। जरूरी दस्तावेज की सूची नीचे देख सकते हैं –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट फ़ोटो
  • मोबाइल नंबर

हरियाणा पशुधन बीमा योजना में आवेदन कैसे करें? | How To Apply Hariyana Pashudhan Scheme 2023

राज्य के इक्षुक किसान हरियाणा पशुधन बीमा योजना के अंतर्गत अपनी पशुओं का बीमा कराना चाहते हैं वह नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आसानी से अपने पसंद का बीमा करा सकते हैं –

  • पशु का बीमा कराने के लिए सबसे पहले इक्षुक किसान को इस योजना से जुड़ी वेबसाइट पर जाना होगा।
  • हरियाणा पशुधन बीमा योजना की वेबसाइट पर जाने के लिए आप डायरेक्ट इस लिंक http://pashudhanharyana.gov.in/  पर क्लिक करके जा सकते हैं।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको स्क्रोल करके वेबसाइट के नीचे आना हैं।
  • अब आपको यहाँ हरियाणा पशुधन बीमा से जुड़ा PDF Form लिंक मिलेगा जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना हैं।
  • पीडीएफ फॉर्म लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना से जुड़े आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिससे आपको अपने मोबाइल से कंप्यूटर में डाउनलोड कर लेते हैं।
  • अब आपको इस डाउनलोड किए गए आवेदन पीडीएफ फॉर्म को प्रिंट करा लेना है। और इसमें पूछने की सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर देना है।
  • आवेदन फॉर्म में सब जानकारी भरने के बाद आपको इस आवेदन फॉर्म में मागे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को संगलन करके फॉर्म कंप्लीट कर लेना हैं।
  • आवेदन फॉर्म कंप्लीट करने के बाद आपको इस आवेदन फॉर्म को संबंधित विभाग में जाकर जमा कर देना है।
  • इस प्रकार आपका इस योजना के अंतर्गत आवेदन हो जाएगा और आपके पशुओं का बीमा कंपनी के द्वारा कर दिया जाएगा।

हरियाणा पशुधन बीमा योजना से जुड़े सवाल जबाब

हरियाणा पशुधन बीमा योजना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल जो अक्सर पशु पालने वाले किसान के द्वारा पूछे जाते हैं। जिनके जवाब हमने नीचे दिए हैं –

हरियाणा पशुधन बीमा योजना क्या है?

पशुधन बीमा योजना हरियाणा सरकार के द्वारा शुरू की गई है कल्याणकारी योजना है इस योजना के अंतर्गत राज्य में जो किसान पशु पालते हैं। उनके पशुओं का बीमा किया जाएगा। ताकि अगर किसी कारण किसान के पशु की मृत्यु हो जाती है। तो बीमा कंपनी के द्वारा उस मृतक वस्तु का मुआवजा के धान को मिल सके।

हरियाणा पशुधन बीमा योजना की शुरुआत कब हुई?

Hariyana Pashudhan Scheme 2023 की शुरुआत हरियाणा सरकार ने 29 जुलाई 2016 को पशुपालन एवं डेयरी विभाग के द्वारा की गई थी।

हरियाणा पशुधन बीमा योजना के अंतर्गत कौन-कौन से पशु शामिल किए गहैं?

हरियाणा पशुधन बीमा योजना के अंतर्गत भैस, गाय, घोड़ा, भेड़, बकरी, सुअर आदि को शामिल किया गया हैं।

हरियाणा पशुधन बीमा योजना में आवेदन कैसे करें?

हरियाणा पशुधन बीमा योजना में इक्षुक किसान वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड उसमे पूछी गयी सभी जानकारी को भरकर संबंधित विभाग में जाकर जमा करके इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

हरियाणा पशुधन बीमा योजना के अंतर्गत कितनी मुआवजा राशि दी जाएंगी? 

इस योजना के अंतर्गत भैंस, 88000, गाय, 80000 घोड़ा 40000, भेड़, 5000 बकरी, 5000, सूअर 5000 पर मुवावजा राशि प्रदान की जाएगी।

हरियाणा पशुधन बीमा योजना के अंतर्गत दी जाने वाली प्रीमियम राशि?

हरियाणा पशुधन बीमा योजना के अंतर्गत पशु का बीमा कराने के लिये किसानों को 25 रुपये से लेकर 100 रुपये तक प्रीमियम भुगतान करना होगा।

निष्कर्ष

हरियाणा सरकार ने किसानों के हित मे हरियाणा पशुधन बीमा योजना को शुरू किया हैं। जिसके बारे में आज हमने आपको पूरी बताया हैं। आज हमने आपको इस आर्टिकल में हरियाणा पशुधन बीमा योजना क्या है?, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म और जरूरी पात्रता , लाभ, उद्देश्य के बारे में पूरी जानकारी दी हैं। मुझे आशा है कि आपको इस आर्टिकल में योजना के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी।

राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Comment