झारखंड विवाह प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? | ऑनलाइन पंजीकरण | Jharkhand Marriage Registration

Jharkhand Marriage Registration :- झारखंड विवाह प्रमाण पत्र के बारे में आप सभी जानते होंगे। जो कि झारखंड प्रदेश का कोई भी विवाहित जोड़ा बहुत आसानी से बनवा सकता है। चाहे वह किसी भी जाति या धर्म से संबंध रखता हो। लेकिन आज से कुछ समय पहले विवाहित जोड़ा द्वारा इसको बनवाने के लिए विशेष गौर नहीं दिया जाता था। लेकिन अब झारखंड सरकार द्वारा विवाह के एक वर्ष के अंदर विवाह प्रमाण पत्र का बनवाना अनिवार्य कर दिया है और इसको बनवाने की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन माध्यम से शुरू कर दिया है। जब की प्रदेशवासीयों को आज से कुछ समय पहले विवाह पंजीकरण करवाने के लिए विभाग से जुड़े कार्यालय में जाना होता था। 

जहाँ उनका बेवजह बहुत समय नष्ट होता था और बहुत सी समस्यों का सामना भी करना पड़ता था। तो यदि आप भी झारखंड विवाह प्रमाण पत्र को बनवाना चाहते है। तो आर्टिकल में अंत हमारे साथ बने रहें। क्योंकि हमारे द्वारा नीचे लेख में Jharkhad Vivah Praman Patra से सम्बंधित सभी जरूरी जानकारीयों जैसे – विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?, जरूरी दस्तावेज, लाभ, पात्रता आदि के बारे में नीचे विस्तार से चर्चा की गयी है। तो चलिए शुरू करते है –

झारखंड विवाह प्रमाण पत्र क्या है? | What is Jharkhand marriage certificate

झारखंड विवाह प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं

झारखंड विवाह प्रमाण पत्र आधिकारिक रूप से जारी किया जाने वाला दस्तावेज है। जिसमें विवाहित जोड़े के माता – पिता, विवाह का समय, तारीख आदि से सम्बंधित जानकारी दर्ज होती है। इसलिए यह प्रमाण पत्र विवाह का पक्का प्रूफ माना जाता है। लेकिन विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए नागरिकों द्वारा पहले विशेष गौर नहीं दिया जाता है। लेकिन अब झारखंड सरकार द्वारा विवाह नियमावली 2018 के अंतर्गत विवाह के एक वर्ष के पश्चात विवाह पंजीकरण करवाना आवश्यक है। 

इसके अलावा बहुत से सरकारी कामों और योजनाओं का लाभ लेने में भी विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। लेकिन अभी भी बहुत से विवाहित जोड़ों के पास विवाह प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है और ना ही उन्हें ज्ञान की मैरिज सर्टिफिकेट को कैसे बनवाएं? जिस वजह से वो इसका उपयोग करके प्राप्त होने वाले लाभ को प्राप्त करने में असमर्थ है। इसलिए अगर आप भी उन लोगों में से है। जो विवाह प्रमाण पत्र को बनवाना चाहते हैं। तो आर्टिकल में अंत तक हमारे साथ बने रहें।

झारखंड विवाह ऑनलाइन पंजीकरण उद्देश्य | Jharkhand Wedding Online Registration Objectives

झारखंड सरकार चाहती है कि उसके द्वारा और केंद्र सरकार द्वारा चालयी जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद नागरिक तक पहुंचे है। लेकिन बहुत से योजनाओं का लाभ लेने के लिए विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। लेकिन इसको बनवाने की प्रक्रिया ऑफ़लाइन होने के कारण लोग इसे बनवाने में असमर्थ हो जाते है और बहुत सी सरकारी कामों और योजनाओं का लाभ लेने में असमर्थ हो जाते है। लेकिन आगे से ऐसा ना हो और विवाहित जोड़े आसानी से मैरिज सर्टिफिकेट को बनवा सकें। इसलिए झारखंड प्रदेश सरकार द्वारा विवाह प्रमाण पत्र पंजीकरण प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से शुरू कर दिया है।

झारखंड विवाह प्रमाण पत्र शुल्क | Jharkhand Marriage Certificate Fee

कोई भी नागरिक या विवाहित जोड़ा Marriage Certificate को बनवाना चाहता है। तो उसे। इसके लिए कुछ रुपये का शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा और ये शुल्क अगल – अलग होता है। इसलिए अगर आप झारखंड विवाह प्रमाण पत्र के बारे में पढ़ रहे है। तो आपको बता दें कि Jharkhand Vivah Praman Patra बनवाने के लिए आप अगर विवाह से 15 दिन पहले आवेदन करते है। तो आपको ₹50 के शुल्क का भुगतान करना होगा और यदि आप विवाह से केवल 7 दिन पहले आवेदन करते है तो आपको ऐसी आपातकालीन परिस्थिती में 500रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसे आप प्रज्ञा केंद्र या पंचायत सचिव के कार्यालय में जाकर भी बनवा सकते है या फिर आप इसे बनवाने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर भी अप्लाई कर सकते है।

झारखंड विवाह प्रमाण पत्र जुर्माना

हम आपको बता चुके है कि विवाह नियमावली वर्ष 2018 के अनुसार झारखंड में निवास करने वाले हर विवाहित जोड़े को विवाह के एक वर्ष अंदर – अंदर Marriage Certificate का बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन अगर कोई जोड़ा एक वर्ष के विवाह प्रमाण पत्र को नहीं बनवाया है और एक वर्ष की अवधि पूर्ण होने के बाद इसे बनवाने के लिए आवेदन करता है तो उसे एक वर्ष ऊपर प्रतिदिन 5 रुपये के जुर्माना शुल्क का भुगतान रखा गया है और अधिकतम जुर्माना राशि को ₹100 रुपये रखा गया है।

झारखंड विवाह प्रमाण पत्र से लाभ | Benefits from Jharkhand Marriage Certificate

यदि आप झारखण्ड विवाह पंजीकरण को करके Marriage Certificate को बनवाना चाहते है तो आपको इसके उपयोग से होने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी का होना आवश्यक है। जो कि निम्न है –

  • अगर आपके पास विवाह प्रमाण पत्र उपलब्ध है। तभी आपका विवाह कानूनी तौर पर मान्य माना जाता है।
  • झारखंड सरकार द्वारा विवाह नियमावली वर्ष 2018 के अनुसार किसी भी विवाहित जोड़े के द्वारा विवाह की 1 वर्ष की अवधि के अंदर Marriage Registration करवाना आवश्यक है।
  • Marriage Certificate एक आधिकारिक दस्तावेज है। इसलिए बहुत से सरकारी और गैर सरकारी कामों में इसकी आवश्यकता होती है।
  • अब विभाग द्वारा विवाह पंजीकरण को बनवाने की प्रकिया को ऑनलाइन माध्यम से शुरू कर दिया है और जिससे लोगों के समय की बचत होने के साथ – साथ बहुत सुविधा भी होगी।

झारखंड विवाह पंजीकरण के लिए जरूरी पात्रताएँ | Eligibility for Jharkhand Marriage Registration

यदि आप झारखंड विवाह पंजीकरण को करवाना चाहते है। तो इसके लिए आपके पास कुछ पात्रताओं का होना आवश्यक है। जो कि निम्न है –

  • विवाहित जोड़े में वधू की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और वर की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिये म तभी उनका आवेदन स्वीकार किया जायेगा।
  • झारखंड विवाह पंजीकरण के लिए पति – पत्नी दोनों भारत तथा झारखंड प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • पति -पत्नी दोनों मानसिक रूप से संतुलित होने चाहिए और उन पर विवाह को लेकर किसी भी प्रकार का दबाब नहीं होना चाहिए।

झारखंड विवाह पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज | Documents required for Jharkhand marriage registration

अगर आप Marriage Registration करवाना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जो कि निम्म है –

  • पति – पत्नी दोनों का आधार कार्ड
  • वर – वधू दोनों के पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • विवाहित जोड़े का एक संयुक्त फ़ोटो
  • दोंनों के आयु प्रमाण पत्र
  • दोनों के डिजिटल हस्ताक्षर
  • तीन गवाहों के हस्ताक्षर
  • तीन गवाहों के पासपोर्ट साइज फ़ोटो

झारखंड विवाह पंजीकरण ऑनलाइन कैसे करें? | How to Jharkhand marriage registration online

यदि आप ऑनलाइन पोर्टल से विवाह पंजीकरण करना चाहते है। तो बहुत आसानी नीचे बतायी गयी स्टेप्स को फॉलो करके पंजीकरण कर सकते हैं। जो कि निम्न प्रकार है –

Step – 1

  • इसके लिए आपको सबसे पहले झरसेवा की https://jharsewa.jharkhand.gov.in/ ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • जहां आपको register Your Self  का विकल्प दिखाई देगा। जिसके ऊपर आप को क्लिक कर देना है।

झारखंड विवाह प्रमाण पत्र कैसे बनवाए

  • इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। जिसमें आपको पूछी गयी सभी मूल जानकारियों जैसे – नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, आधार कार्ड नंबर, राज्य और कैप्चर कोड आदि को भरना है।

झारखंड विवाह प्रमाण पत्र कैसे बनवाए

  • फिर सबमिट के ऊपर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आप पोर्टल पर रजिस्टर हो जाएंगे।

Step – 2

  • जिसके बाद आप कर लॉगिन के बटन पर क्लिक करना है।
  • और फिर लॉगिन आईडी, पासवर्ड और कैप्चर कोड आदि को भरकर लॉगिन कर लेना है।
  • अब आपकी स्क्रीन एक नया पेज खुल जायेगा। जहां आपको Marriage Certificate का ऑप्शन दिखायी देगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है।
  • जिसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। जिसमें आपको पूछी गयी सभी जानकारीयों को सही प्रकार भर लेना है।
  • सभी जानकारीयों को भरने के बाद उसकी एक बार दोबारा से जांच अवश्य कर लें? जिससे आपको बाद में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
  • और फिर महत्वपूर्ण दस्तावेजों की छायाप्रति को स्कैन करके अपलोड कर दें।
  • जिसके बाद आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • और फिर आखिर में सबमिट कर देना है। इस प्रकार आप सफलतापूर्वक विवाह पंजीकरण कर सकेंगे।

Marriage Certificate Related FAQ

यदि आप ऑनलाइन माध्यम से विवाह पंजीकरण करना चाहते हैं। तो इससे जुड़े बहुत से सवाल आपके मन में आ रहे होंगे। इसलिए आपकी बेहतर जानकारी के लिए हमने विवाह पंजीकरण से जुड़े कुछ सवाल और उनके जबाबों को नीचे साझा किया है। जो कि निम्न है –

झारखंड विवाह प्रमाण पत्र क्या है?

झारखंड विवाह प्रमाण पत्र झारखंड सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किया जाने वाला दस्तावेज है। जो कि कानूनी तौर पर विवाह का प्रूफ माना जाता है।

झारखंड विवाह प्रमाण पत्र को ऑनलाइन कैसे बनवाएं?

अगर आप झारखण्ड विवाह प्रमाण को बनवाना चाहते है। तो बहुत आसानी से ऑफफिशल पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। जिसके बारे में ऊपर विस्तार से जानकारी साझा की गयी है।

इस प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए हमे किसी शुल्क का भुगतान करना होगा?

जी हां! इसके लिए आपको कुछ शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसके बारे में ऊपर बताया गया है।

निष्कर्ष –

आज हमने आपको इस लेख झारखण्ड विवाह प्रमाण पत्र के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। उम्मीद करते है कि इसके बारे में पढ़कर आपको अच्छा लगा होगा। इसके अलावा अगर आप Marriage Certificate In Hindi से जुड़ा कोई विशेष जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हमारी टीम द्वारा आपके कमेंट पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।

राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Comment