विवाह प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? | मैरिज रजिस्ट्रेशन | शादी प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन

विवाह प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? :- आज के समय में विवाह प्रमाण पत्र एक जरुरी दस्तावेज बन चुका है है क्योंकि बहुत सी सरकारी कामों में इसकी आवश्यकता होती है इसके अलावा अगर आप किसी शहर में किराय पर कमरे को लेने के लिए जाते है तो भी मकान मालिक द्वारा आपसे विवाह प्रमाण पत्र को मांग लिया जाता है और इस प्रमाण पत्र को कोई भारत में निवास करने वाला कोई  भी विवाहित जोड़ा बहुत आसानी से बनवा भी सकता है।

लेकिन अभी भी लोगों को इसके संबंध में सम्पूर्ण जानकारी नहीं है, जिस कारण वे इसका बनवाने के लिए पूर्णतया असमर्थ है । इसी बात को ध्यान में रखते हुए। हमारी टीम द्वारा इस लेख को तैयार किया गया है। जिसमें हम आपको विवाह प्रमाण पत्र (मैरेज सर्टिफिकेट) के बारे में सभी जानकारीयों को विस्तार से साझा करेंगे और बताएंगे कि आप किस प्रकार ऑनलाइन  और ऑफ़लाइन माध्यम से इसको बनवाने के लिए आवेदन कर सकते है। इसलिए लेख में अंत तक हमारे साथ बने रहें।

विवाह प्रमाण पत्र क्या है? | What is the marriage certificate

विवाह प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं मैरिज रजिस्ट्रेशन शादी प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन

विवाह प्रमाण पत्र भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला आधिकारिक दस्तावेज है, जिसे कोई भी विवाहित जोड़ा बहुत आसानी बनवा सकता है क्योंकि विभाग द्वारा इसको बनवाने के लिए आवेदन प्रकिया को ऑनलाइन माध्यम से शुरू कर दिया है। जिससे मैरेज सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इसके अलावा आपको बता दें कि विवाह प्रमाण पत्र के जारी किये जाने से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा और बाल विवाह, घरेलू हिंसा आदि जैसी समस्यों से भी छुटकारा मिलेगा।

विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

हम आपको बता दें कि अब विभाग द्वारा विवाह प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है, जब कि आज से कुछ समय पहले विभाग द्वारा विवाह प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए केवल ऑफ़लाइन प्रक्रिया ही जारी की गई थी। जिससे इसको बनवाने में लोगों का बहुत समय बर्बाद होता था और बहुत सी समस्यों का सामना भी करना पड़ता था।

विवाह प्रमाण पत्र विशेषताएँ

आइये विवाह प्रमाण पत्र की कुछ विशेषताओं के बारे में जानते है, जो आपकी बेहतर जानकारी में काफी सहायक होंगी। जो कि निम्न प्रकार है –
  • विवाह प्रमाण पत्र भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला आधिकारिक दस्तावेज है।
  • इसे देश का कोई भी विवाहित जोड़ा बहुत ही आसानी से बनवा सकता है।
  • विवाह प्रमाण पत्र के लिए किसी भी जाति या धर्म के विवाहित जोड़े द्वारा बनवाया जा सकता है।
  • इसका उपयोग करके बहुत से अन्य सरकारी दस्तावेजों को बनवाया जा सकता है और बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है।
  • इसे बनवाने के लिए आपको एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • विवाह प्रमाण पत्र को आप ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों माध्यम से बनवा सकते है।
  • यदि किसी कारण पति की मृत्यु हो जाती है तो पत्नी को इसके माध्यम से ही सभी अधिकार प्राप्त होते है।

विवाह प्रमाण पत्र जरूरी पात्रता | Eligibility Of Marriage certificate required

यदि कोई भी व्यक्ति यानि विवाहित जोड़ा विवाह प्रमाण पत्र को बनवाना चाहता है तो उसके पास कुछ पात्रताओं का होना आवश्यक है जो कि निम्न है –
  • पति या पत्नी दोनों में से कोई एक या दोनों भारत के स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक पुरुष की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और आवेदक महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • विवाह पंजीकरण आपको शादी के एक महीने के अंदर करना अनिवार्य है।
  • अगर पति – पत्नी में से कोई तलाक शुदा है तो तलाक प्रमाण पत्र भी उपलब्ध होना चाहिए।

विवाह प्रमाण पत्र जरूरी दस्तावेज | Dacuments Of Marriage certificate required

इसको बनवाने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की भी आवश्यकता होगी। जो कि निम्न है –
  • आवेदक और आवेदिका का आधार कार्ड
  • शादी का निमंत्रण कार्ड
  • शादी समय की तस्वीर
  • वर वधू का आयु प्रमाण पत्र
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • विदेश में शादी की स्थिति में एंबेसी द्वारा नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट
  • शादी के समय दो गवाहों के बारे में पूरी जानकारी और उनका प्रमाण पत्र

विवाह प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | How to apply online for marriage certificate

अगर आप ऑनलाइन माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए नीचे बताये गये तरीक़े को फॉलो कर सकते है जो कि कुछ निम्न प्रकार है –
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य की Department Of Registration & Stamps की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का Home Page खुल जायेगा। जहां आपको ‘अप्लाई नाउ’ का ऑप्शन दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • इसके पश्चात आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
  • जिसमें आपको पूछी गयी सभी जानकारीयों जैसे – नाम, पता, मोबाइल नंबर, आयु आदि को भरना है।
  • और फिर मांगे गए मूल दस्तावेजों की छायाप्रति को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
  • तथा आखिर में Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप ऑनलाइन माध्यम से सफलतापूर्वक Vivah Panjikaran कर पाएंग

 Vivah Praman Patra Related FAQ

अगर आप।पहली बार विवाह प्रमाण पत्र के बारे में पढ़ रहे हैं तो आपके मन में इससे जुड़े बहुत से सवाल आ रहे होंगे। ऐसे ही कुछ सवाल और उनके जबाबों को हमारे द्वारा नीचे साझा किया गया है। जो अक्सर पाठकों द्वारा हमसे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछे जाते है जो कि निम्म है –
विवाह प्रमाण पत्र क्या है?
विवाह प्रमाण प्रमाण पत्र एक सरकारी दस्तावेज है जिसे देश का कोई भी विवाहित जोड़ा बनवा सकता है और आज के समय में इसका बनवाना लगभग अनिवार्य हो चुका है।
विवाह प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आवेदन की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
विवाह प्रमाण पत्र को बनवाने के आवेदक पुरुष की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और आवेदक महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
इसको बनवाने के लिए हमे किसी शुल्क का भुगतान करना होगा?
जी हां! इसके लिए आपको एक निश्चित शुल्क का भुगतान करना होगा। जिससे संबंधित जानकारी आपको विभाग कार्यालय या फिर विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त करनी होगी।
 विवाह प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप विवाह प्रमाण पत्र को ऑनलाइन माध्यम से बनवाना चाहते है तो बहुत आसानी से अपने राज्य की विभाग संबधित ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। जिसके बारे में ऊपर जानकारी भी साझा की गई है।
निष्कर्ष –
आज हमारे द्वारा इस लेख में विवाह पंजीकरण के बारे में विस्तार से सभी जानकारी को साझा किया गया। हम उम्मीद करते है कि इसके बारे में पढ़कर आपको काफी अच्छा लगा होगा।
राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Comments (5)

  1. Meri wife ka janm praman Patra Nahi Hai ,Nahi vah पढ़ी-लिखी Hai to main vivah per praman Patra Kaise banaa sakta hun banane mein meri madad Kare

    Reply

Leave a Comment