एमपी ऑनलाइन कियोस्क कैसे खोले? | MP Online Kiosk | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

एमपी ऑनलाइन कियोस्क :- आज का हमारा यह आर्टिकल मध्य प्रदेश के बेरोजगार शिक्षित युवाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाला है क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से MP Online Kiosk Portal जिसे मुख्य रूप से मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा सरकारी योजनाओं को ऑनलाइन शुरू करने के लिया किया गया है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है।

अगर आप भी मध्य प्रदेश में निवास करते है तथा बेरोजगार है तो आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ई – गवर्नेंस पहल को शुरू किया गया है। जिसे MP Online Kiosk भी कहते है। जो प्रदेश के लोगों सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाने में काफी सहायक हो रहा है।

तो ऐसे में आप भी Online Kiosk को खोल सकते है तथा लोगों की मदद कर अपना रोजगार शुरू कर सकते है। कियोस्क को खोलने के लिए आपको पहले ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसकी प्रकिया के बारे में नीचे विस्तार में बताया गया है।

एमपी ऑनलाइन कियोस्क – MP online kiosk

MP Online Kiosk

एमपी कियोस्क प्रदेश के नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान करने का एक बेहतर साधन है। क्योंकि कुछ समय पहले लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए विभाग के कार्यालयों में जाना होता था। लेकिन अब अब अधिकतर सेवाओं का लाभ आप कियोस्क ऑपरेटर के माध्यम से जाकर प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही अगर आप कंप्यूटर के बारे में जानकारी रखते है तो Online Kiosk केंद्र को खोलकर रोजगारवान बन सकते है तथा 15 से 20 हज़ार रुपये हर महीने कमा सकते है।

एमपी कियोस्क के लिए कितना शुल्क का भुगतान करना होगा?

प्रदेश का कोई भी बेरोजगार शिक्षित व्यक्ति एमपी कियोस्क को खोलना चाहता है तो बता दें कि इसके लिए कुछ शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क की राशि क्या होगी। ये आपके क्षेत्र पर निर्भर करता है। यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में ऑनलाइन कियोस्क को खोलना चाहते है तो आपको 1000 रुपये का भुगतान करना होगा और अगर आप शहरी क्षेत्र में एमपी कियोस्क को खोलते है तो 3000 रुपये का भुगतान करना होगा। तथा ये शुल्क का राशि का भुगतान आपको ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन करते समय करना होगा।

एमपी कियोस्क को खोलने के लिए पात्रताएँ और दस्तावेज़

एमपी कियोस्क को खोलने के लिए आपके लिए कुछ दस्तवेज़ों और पात्रताओं का होना आवश्यक है। आपकी उचित जानकारी के लिए उनके बारे में पहले जानकारी साझा की जा रही है। जो निम्न है –

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता तथा उससे संबंधित सभी विवरण भी उपलब्ध होना चाहिए।
  • दुकान की स्थापना का पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • पैनकार्ड
  • ई – मेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • दुकान के कागजात
  • दुकान का बिजली बिल
  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए। तभी कियोस्क रजिस्ट्रेशन के लिये पात्र होगा।
  • आवेदक कम से कम हाईस्कूल पास होना चाहिए। तथा उसके पास 10th की मार्कशीट भी उपस्थित होनी चाहिए।
  • आवेदक को कंप्यूटर के बारे में नॉलेज होनी चाहिए।

मध्य प्रदेश कियोस्क से जुड़े कुछ मुख्य तथ्य

कोई भी बेरोजगार व्यक्ति कियोस्क खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहता है तो उसे कुछ Online MP Kiosk के कुछ मुख्य तथ्यों के बारे में भी पता होना जरूरी है। जो निम्न है –

  • राज्य सरकार द्वारा राज्य में लगभग 28000 कियोस्क केंद्र को खोलने का लक्ष्य रखा गया है।
  • इसकी मदद प्रदेश 51 जिलों तथा 350 स3 अधिक तहसीलों के लोगों को अलग – अलग विभागों की सेवाओं को आम नागरिक तक पहुंचाने का काम किया जायेगा।
  • कोई भी शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति ऑनलाइन कियोस्क को खोलना चाहता है तो वह ऑनलाइन माध्यम से अपने दस्तावेज़ों का सत्यापन कर रजिस्ट्रेशन कर सकता है।
  • कियोस्क केंद्र को खोलकर आप भी रोजगार प्राप्त कर सकते है तथा 15 से 20 हज़ार रुपये को हर महीने कमा सकते है।
  • प्रदेश में कियोस्क केंद्रों के खुलने से लोगों को सरकारी कल्याणकारी सेवाओं का लाभ लेने के ज्यादा इधर से उधर सरकारी ऑफिसों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। क्योंकि इसके द्वारा अधिकतर सरकारी सेवाओं के लाभ को यहीं से ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करा दिया जायेगा। जिससे उनके समय की बचत होगी और साथ ही ज्यादा समस्यों का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।

एमपी कियोस्क खोलने के लिए आवेदन कैसे करें? – How to apply to open MP Kiosk

कोई भी इच्छुक लाभार्थी जो कियोस्क को खोलने के लिए दस्तावेज़ों और पात्रताओं को रखता है तथा आवेदन करना चाहता है तो नीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो कर सकता है। जो निम्न है –

  • सर्वप्रथम आपको इसके लिए ऑफिसियल वेबसाइट http://www.mponline.gov.in/Portal/Index.aspx पर जाना होगा।
  • जिसके बाद वेबसाइट का होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जायेगा।

एमपी ऑनलाइन कियोस्क

  • यहां आपको कियोस्क हेतु आवेदन करें? का ऑप्शन दिखाई देगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है।
  • जिसके बाद आपको कुछ दिशा निर्देश दिखाई देंगे। जिन्हें आपको सही प्रकार पढ़ना है तथा वेरीफाई के ऊपर क्लिक कर देना है।

एमपी ऑनलाइन कियोस्क

  • जिसके बाद आपके सामने अगला पेज ओपन होगा। जहां आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा।

एमपी ऑनलाइन कियोस्क

  • जहां आपको पूछी गयी सभी डिटेल जैसे – दुकान डिटेल, एड्रेस डिटेल आदि को भरना होगा।
  • और फिर मांगे गये सभी मूल दस्तावेज़ों स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • जिसके बाद सबमिट के ऊपर क्लिक कर देना है। और अब आप इस पोर्टल पर User Id और Password को डालकर Login कर सकते है।

एमपी कियोस्क आवेदन स्थिति की जांच कैसे करें? – How to check MP kiosk application status

  • सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट mponline.gov.in/portal/ पर जाना होगा।
  • जिसके होम पेज पर आपको कियोस्क नागरिक हेतु के ऑप्शन में से एप्लीकेशन स्टेटस के ऑप्शन का चयन करना होगा।

एमपी ऑनलाइन कियोस्क

  • ऑप्शन का चयन करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • जहां आपको Application Number भरना होगा।
  • और फिर Get Status के ऊपर क्लिक कर देना होगा।
  • जिसके बाद आवेदन स्थिति आपकी स्क्रीन पर खुल जायेगी। और आप चाहे तो इसका प्रिंट आउट भी निकल सकते है।

मध्य प्रदेश कियोस्क हेल्पलाइन नंबर

अगर आप ऑनलाइन कियोस्क को खोलने के लिए इच्छुक है तथा इससे जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके विभाग द्वारा कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किये गयें। जिन पर आप संपर्क कर अपने सवालों को जबाब प्राप्त कर सकते है जो निम्न है –

  • कस्टमर केयर नंबर – 0755 – 6720200 (8:30AM – 8:30PM)
  • कियोस्क संबंधी जानकारी के लिए – 0755 – 6644830 – 832
  • मध्य प्रदेश ऑनलाइन कियोस्क दूरभाषा कार्यालय – 0755 – 6720222

निष्कर्ष –

आज हमारे द्वारा इस लेख में MP Kiosk के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गयी है। हम आशा करते है कि ये लेख आपको पसन्द आया होगा।

राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Comments (14)

  1. एम पी ऑनलाइन सर्विस सेंटर खोलना चाहते है कृपया मार्गदर्शन करें

    Reply
  2. एमपी ऑनलाइन सिर कंप्यूटर का कोचिंग certificate भी लगेगा क्या

    Reply

Leave a Comment