प्रधानमंत्री हेल्थ कार्ड क्या है?- ऑनलाइन कैसे बनवाएं

PM Health Id Card 2023 :- केंद्र सरकार द्वारा देश की स्वास्थ व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बहुत से कदमों को उठाया जाता है। जिससे देश के लोगों ज्यादा समस्यों का सामना नहीं करना पढ़े। इसी बात को मध्य नज़र रखते हुए। भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा 74 वें स्वत्रंता दिवस के अवसर पर एक भाषण के दौरान Health Id card को को बनवाने की घोषणा की गयी है।

अक्सर देखा जाता है कि लोग अपना इलाज करवाने के लिए अलग – अलग शहरों में जाते है, और वहां जाकर जब कोई डॉक्टर उनसे उनकी पुरानी रिपोर्ट्स और हेल्थ डेटा के बारे में जानकारी के बारे में पूछता है तो उनके पास कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं होती है।जिस कारण उन्हें दुबारा से सभी जांचों को करना पड़ता है। जिस कारण उनका बहुत सा धन इसी वजह से बर्बाद हो जाता है। PM Health Card की मदद से कोई भी डॉक्टर आपकी हेल्थ से जुड़ी सभी जानकारीयों को डिजिटल माध्यम से प्राप्त कर सकता है।

उससे ये तक पता लगाया जा सकता है कि आप आखिरी बार कब बीमार हुए थे,कौन से हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे,आपको हॉस्पिटल से डिस्चार्ज अब किया गया और बीमारी की वजह आदि के बारे में भी पता कर सकते है।जिससे लोगों को अपने इलाज करवाने में काफी हद तक राहत मिलेगी। और डॉक्टर्स को आपकी बीमारी की समझने के लिए ज्यादा रिपोर्ट को नहीं करवाना पड़ेगा। और एक सही टिटमेंट देने में सफल होगा। तो चलिये इसके बारे में विस्तार से जानते है –

प्रधानमंत्री हेल्थ कार्ड क्या है? – What is PM Health Card

Prime Health Card

नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन (NDHM) के अंतर्गत ये भारत के प्रधानमंत्री द्वारा हर रोगी के लिए एक डिजिटल कार्ड को बनवाने की घोषणा की गई है।जिसका उपयोग कर कोई भी डॉक्टर या यूजर बहुत आसानी से पेशेंट के सभी मेडिकल डेटा को एक्सेस कर पाएंगे।

इस कार्ड को कोई भी रोगी बहुत आसानी से बनवा सकता है। तथा इसका उपयोग कर सकता है। अगर आप भी PM Health Card 2023 को बनबाना चाहते है तो बहुत आसानी ऑनलाइन आवेदन करके बनवाना सकते है। जिसके बारे में नीचे लेख में सभी जानकारीयों को विस्तार से साझा किया गया है।इस कार्ड को बनवाने के लिए आपको किसी शुल्क का भी भुगतान नहीं करना होगा।

क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा ये लोगों की सहायता के लिए बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध कराएं जाएंगे। इसके लिए सरकार द्वारा 500 करोड़ का बजट भी पास कर दिया गया है। हम उम्मीद करते है,कि लेख में साझा की गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन – National Digital Health Mission?

नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन में अंतर्गत देश के स्वास्थ्य ढांचे को डिजिटल तरीक़े से उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके लोगों को अपना इलाज करवाने के लिये ज्यादा समस्यों का सामना नहीं करना पड़े।

इसके अंतर्गत भविष्य में बहुत से कदमों को उठाया जाएगा और इसके ही अंतर्गत हेल्थ कार्ड को बनवाने की प्रक्रिया को शुरू किया गया जिसके माध्यम से कोई भी डॉक्टर कहीं से भी बहुत आसानी से पेशेंट के हेल्थ डेटा को एक्सेस कर पायेगा।

पीएम हेल्थ आईडी कार्ड से लाभ – Benefit  Of PM Health ID Card

  • पीएम हेल्थ आईडी कार्ड के बनाएं जाने से देश का चिकित्सा स्तर ऊंचा होगा। क्योंकि इसके माध्यम से डॉक्टर्स को पेशेन्ट की प्रॉब्लम को समझने में काफी सहायता होगी। और उन्हें एक सही उपचार देने में सक्षम होंगे।
  • इस योजना के लिए सरकार द्वारा 500 करोड़ के बजट को पास किया गया है।
  • इसके बनाये जाने से लोगों के समय और पैसों दोनों की काफी बचत होगी।
  • इसके बनाएं जाने से मरीज का मेडिकल डाटा कभी भी नहीं खोयेगा।जिससे उन्हें भविष्य में अपना इलाज कराने में काफी सहायता मिलेगी।

हेल्थ आईडी कार्ड के कुछ मुख्य तथ्य

  • डिजिटल हेल्थ कार्ड नंबर 14 डिजिट का होगा। और बिना यूजर के इच्छा के इसके कोई भी व्यक्ति नहीं लॉगिन कर सकता।क्योंकि इसको लॉगिन करने के लिए उसे पासवर्ड और OTP की आवश्यकता होगी।
  • उस कार्ड के अंतर्गत हर व्यक्ति को एक यूनिक QR कोड प्रदान किया जाएगा।
  • इसके तहत व्यक्ति की स्वास्थ्य आए जुड़ी सभी जानकारियां ऑनलाइन सेव होंगी।

पीएम हेल्थ आईडी कार्ड को बनवाने के लिए आवेदन कैसे करें? – PM Health Card Online Apply

अगर आप हेल्थ कार्ड को बनबाना चाहते है, तो बहुत आसानी से Online माध्यम से आवेदन करके बनवा सकते है।जिसके लिए आप नीचे दिए गये पॉइंट्स को Step By Step फॉलो कर सकते है। जो कि निम्न है –

  • इसके लिए आपको सबसे नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन की ऑफिसियल वेबसाइट https://nha.gov.in/ पर जाना होगा।
  • जिसका Home Page आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार खुल जायेगा। जैसा कि आप नीचे दिए गये Screen Short में देख सकते है।
  • होम पेज पर आपको क्रिएट हेल्थ आईडी का लिंक दिखाई देगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना होगा।

प्रधानमंत्री हेल्थ कार्ड

  • जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर सामने आ आयेगा। जहां आपको क्रिएट योर हेल्थ आईडी कार्ड नाउ के लिंक के ऊपर क्लिक करना होगा।

प्रधानमंत्री हेल्थ कार्ड

  • जिसके बाद अगर आप आधार कार्ड द्वारा हेल्थ आईडी कार्ड को बनबाना चाहते है तो आपको Generate Via Aadhar कर ऑप्शन का चयन करना है। और अगर आप Mobile नंबर से Health Crad को बनबाना चाहते है, तो आपको Generate Via Mobile के विकल्प का चयन करना होगा।

प्रधानमंत्री हेल्थ कार्ड

  • अब यदि अपने आधार कार्ड वाले ऑप्शन जा चयन किया है तो आपको आधार कार्ड नंबर को भरना होगा। और अगर Mibile वाले विकल्प का चयन किया है तो Mobile Number को दर्ज करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एप्रधानमंत्री हेल्थ कार्डक OTP आयेगा। जिसे आपको बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको पूछी गयी सभी जानकारीयों को सही प्रकार भरना होगा।
  • जिसके बाद आपको Submit के बटन के ऊपर क्लिक कर देना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपकी हेल्थ आईडी जनरेट हो जायेगी।

हेल्थ आईडी कार्ड में हेल्थ आईडी नंबर से लॉगिन कैसे करें?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन की ऑफिसियल वेबसाइट https://nha.gov.in/ पर जाना होगा।
  • अब आपको Home Page पर क्रिएट हेल्थ आईडी का ऑप्शन दिखाई देगा। जिसके ऊपर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपको अगले पेज पर जाकर Login के विकल्प का चयन करना होगा।
  • अब आपके सामने Login Page खुलकर सामने आ जायेगा। जहां आपको अपनी हेल्थ आईडी को दर्ज करना होगा।
  • अब आपके Mobile Number पर एक OTP आएगा। जिसे आपको बॉक्स में दर्ज कराना होगा।
  • इसके बाद सबमिट कर देना है।इस प्रकार आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

निष्कर्ष –

आज हमारे द्वारा इस लेख के माध्यम से PM Health Card 2023 के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गयी। तथा उससे जुड़े बहुत से मुख्य विषयों के बारे में चर्चा की गयी। हम उम्मीद करती हूँ कि ये आपके लिए महत्वपूर्ण और उपयोगी साबित होगी।

राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Comment