स्टार्स योजना 2023 क्या है? हिंदी में पूरी जानकारी | STARS Scheme लाभ,पात्रता उदेश्य

 STARS Scheme2022 :- देश की शिक्षा स्तर को ऊंचा करने के किये पिछले कुछ वर्षों से भारत सरकार बहुत ही सक्रिय है और ये बहुत आवश्यक भी है क्योंकि जब तक देश का शिक्षा स्तर ऊंचा नहीं होगा। तब तक देश को उन्नति की राह पर ले जाना संभव नहीं है और इसके लिये भारत सरकार द्वारा हाल ही में नयी एजुकेशन पोलिसीयों को भी लांच किया गया है।

जिसके अंतर्गत शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नयी – नयी योजनाओं को लांच किया जा रहा है और हाल ही में STARS Scheme 2023 को शुरू किया गया है। जिसके तहत राज्यों के लार्निंग और टीचिंग दोनों क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

जिस योजना संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्यों जैसे – स्टार्स योजना क्या है?, स्टार्स योजना विशेषता, लाभ, उद्देश्य आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी है इसलिए आर्टिकल के अंत तक हमारे साथ बने रहें। हम उम्मीद करते है कि STARS Scheme 2023 In Hindi में पढ़कर आपको काफी अच्छा लगेगा और ये आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

स्टार्स योजना 2023 क्या है? | What is Stars Plan 2023

स्टार्स योजना 2023 क्या है

देश के बच्चों को शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा ना आय इसलिए भारत सरकार द्वारा स्टार्स योजना 2023 की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत स्वायत्त संस्थान के राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्रों को स्थापना की जाएगी। जिन्हें PARAKH के नाम से जान जाएगा।

इसके अलावा आपको बता दें कि इस योजना को पूरे देश में चलाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 5717 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है और योजना पहले चरण में इसे देश के केवल छः राज्यों में शुरू किया जाएगा। वो राज्य कौन – कौन से है इसके बारे में नीचे बताया गया है।

स्टार्स योजना 2023 के अंतर्गत शामिल किये गये राज्य

इस योजना को अभी के लिए केंद्र सरकार द्वारा कुछ ही राज्यों में शुरू किया गया है और धीरे-धीरे से अन्य सभी राज्यों में भी विस्तृत करने की पूर्ण तैयारी है लेकिन अभी के लिए जिन राज्यों इस योजना को लागू किया गया है वो निम्न प्रकार है –

  • केरला
  • मध्य प्रदेश
  • ओडिशा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र

स्टार्स योजना 2023 संबधित महत्वपूर्ण बिंदु और विशेषताएं

इस योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति लार्निंग या टीचिंग करना चाहता है तो उसे योजना के संबधित सभी जानकारीयों का होना आवश्यक है इसलिए हमने Stars Yojana 2023 In Hindi के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को नीचे साझा किया है जो आपकी बेहतर जानकारी में साहयक होंगे। जो कि निम्न है –

  • स्टार्स योजना को भारतीय शिक्षा मंत्रालय की देखरेख में चलाया जाएगा। जिसके लिए भारत सरकार द्वारा ₹5717 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है जिसमें से ₹3700 करोड़ विश्व बैंक द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किए गए हैं।
  • इस योजना के शुरू होने से देश में शिक्षा प्रणाली में सुधार आएगा। जिससे देश उन्नति की ओर अग्रसर होगा।
  • स्टार्स योजना 2023 के अंतर्गत पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया घटक को भी शामिल किया गया है।
  • Stars Scheme अभी केवल 6 राज्य में लागू किया गया है जिनमें राजस्थान, महाराष्ट्र, केरला, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और उड़ीसा का नाम शामिल है।
  • इस योजना के शुरू होने से लार्निंग और टीचिंग दोनों अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
  • प्रधानमंत्री स्टार्स योजना के अंतर्गत स्वतंत्र संस्थानों के रूप में राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्रों की स्थापना करायी जायेगी। जिन्हें PARAKH से नाम से जाना जाएगा।
  • इस योजना से आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना को भी मजबूती मिलेगी।

स्टार्स योजना 2023 आवेदन कैसे करें? | How to apply Stars Plan 2023

अगर आप इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित होना चाहते है तो आपको बता दें कि भारत सरकार द्वारा हाल ही में इस योजना को लांच किया गया है। जिस कारण वही इसकी ऑफिसियल पोर्टल तैयार नहीं हो सका है और न ही इसका अभी इसकी आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया गया है।

लेकिन आपको इसकी आवेदन प्रक्रिया को लेकर बिल्कुल भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि विभाग द्वारा यदि योजना के आधिकारिक पोर्टल को लांच किया जाएगा या फिर आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जायेगा। तो हम आपको आर्टिकल के माध्यम से अवगत करा देंगे। इसलिए समय – समय पर हमारी वेबसाइट पर विजिट करके चेक करते रहें।

Stars Yojana 2023 Releted FAQ

अगर आप Stars Yojana 2023 In Hindi के बारे में पढ़ रहे है तो इससे जुड़े बहुत से सवाल आपके मन में आ रहे होंगे। इसलिए आपकी बेहतर जानकारी हेतु स्टार्स योजना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जबाबों को नीचे साझा किया है। जो अक्सर रीडर्स द्वारा हमसे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछे जाते है।

Stars Yojana 2023 को किस विभाग की देख – रेख में चलाया जायेगा?

इस योजना को देश में सफलतापूर्वक चलाने के लिए कार्यान्वयन की जिम्मेदारी भारतीय शिक्षा मंत्रालय को सौंपी गयी है।

इसके योजना के अंतर्गत STARS की क्या फुल फॉर्म बतायी गयी है?

आपको बता दें कि इस योजना के अंतर्गत STARS की Full Form लर्निंग एवं रिजल्ट फ़ॉर स्टेट्स है।

भारत सरकार द्वारा अभी इस योजना को कितने प्रदेशों में शामिल किया गया है?

केंद्र सरकार द्वारा अभी इस योजना को केवल 6 प्रदेशों में शामिल किया गया है। जिसमें राजस्थान, महाराष्ट्र, केरला, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और उड़ीसा का नाम शामिल है।

STARS Scheme के लिए भारत सरकार द्वारा कितने रुपये के बजट को आवंटित किया गया है?

इस योजना के लिए भारत सरकार द्वारा 5717 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। जिसमें से 3700 करोड़ रुपये की विश्व बैंक द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी गयी है।

इस योजना को किस उद्देश से केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है?

भारत सरकार द्वारा इस योजना को देश के शिक्षा स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। क्योंकि जब तक देश के लोग शिक्षित नहीं होंगे। तब तक यहां देश का विकास संभव नहीं है।

निष्कर्ष –

STARS Yojana 2023 In Hindi के बारे में पढ़कर हर भारतवासी को काफी अच्छा लगा होगा। क्योंकि ये भारत सरकार द्वारा देश के लिए उठाया गया एक अहम कदम है जिससे देश को शिक्षित विकास की एक नयी रहा मिलेगी। इसके अलावा अगर आर्टिकल में बतायी गयी जानकारी आपको पसंद आयी हो तो इसे अन्य लोगों के साथ शेयर करें। जिससे वे भी भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी इस योजना के बारे में जाने और लाभाविन्त हो सकें।

राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Comment (1)

  1. Stars yojna एक बहुत ही अच्छी योजना है।। में शिक्षाविभाग कि इस योजना में प्रशिक्षक कें रूप में training Lena chahti hi please add my name Kamala katara..!

    Reply

Leave a Comment