उत्तर प्रदेश ई क्रय प्रणाली पंजीकरण | Up Gehun Kharid Online kisan Registration 2023

Up Gehun Kharid Online kisan Registration 2023 : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को सहायता के लिए ऑनलाइन ई – क्रय प्रणाली/ ई – उपार्जन पोर्टल को लांच किया गया है। जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के किसान अपने गेहूं को सीधे सरकार एजेंसियों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेच सकेंगे।

जिससे किसानों को अपनी रबी फसल को बेचने के लिए बज़ारों में नहीं जाना हो तथा उन्हें अच्छे रेट भी मिल सकेंगे। और किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि छोटे किसान अपनी फसल को मंडियों तक ले जाने में असमर्थ होते है जिस कारण वे अपनी फसल को किसी जिमीदार या सेठ के हाँथ बेच देते है।

तो अगर आप ऐसी समस्या का सामना कर रहे है तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आज आपको विस्तार से बताएंगे। कि आप किस प्रकार ऑनलाइन यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते है तथा आपको किस प्रकार इससे लाभ होगा। तो चलिये शुरू करते है –

उत्तर प्रदेश ई क्रय प्रणाली | Up Gehun Kharid Online kisan

Up Gehun Kharid Online kisan Registration

हम सभी जानते है कि लोगों में कोरोना संक्रमण का डर बना हुआ है, तथा ज्यादा लोग एक जगह इकठ्ठे होने से संक्रमण का खतरा और बड़ जाता है, साथ ही रबी की फसल भी नज़दीक आ रही है ऐसे में किसानों को मंडी में अपनी फसल बेचने में काफी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। तथा कोरोना संक्रमण का खतरा भी हो सकता है। इसी बात को मध्य नज़र रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश ई क्रय प्रणाली को तैयार किया गया है जिसके मध्यम से विभाग द्वारा आपके लिए एक ऑनलाइन टोकन जारी किया जायेगा। जिसपर आप एक दिन और समय दर्ज होगा। जिस समय पर आपको अपनी फसल को मंडी लेकर जाना होगा तथा वहां आप खाद्य एजेंसियों को अपनी फसल बेच पाएंगे।

जिससे मंडियों में भीड़ कम जमा होगी और संक्रमण का खतरा भी नहीं रहेगा। आपकी उचित जानकारी के लिए बता दें कि रबी फसल की खरीदारी खाद्य एजेंसियों द्वारा 15 अप्रैल से 15 मई तक की जायेगी।

यूपी गेहूं खरीद किसान पंजीकरण से जुड़ी मुख्य बिंदु –

अगर आप किसान पंजीकरण पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते है तो आपको इससे जुड़े कुछ मुख्य बिंदुओं के बारे में भी पता होना आवश्यक है, जो कि निम्न है –

  • आधार कार्ड, बैंक विवरण व अभिलेखों का सही विवरण दर्ज करना कराएं।
  • खेत के विवरण में खतौनी/खसरा संख्या, गेंहू का रकबा भरना आवश्यक है।
  • पंजीकरण कराने गेहूं खेत का विवरण देना जरूरी है।
  • फसल बेचने के बाद केंद्र प्रभारी से पावती पत्र आवश्यक प्राप्त लर लें।
  • रजिस्ट्रेशन से जुड़ी पूरी जानकारी आपके मोबाइल नंबर पर भेजी जायेगी।
  • पंजीकरण होने में बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और उसका प्रिंट जरूर ले लें।
  • जब तक आवेदन लॉक नहीं किया जाएगा। तब तक रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जायेगा।
  • 100 क्विंटल से अधिक गेहूं की बिक्री के लिए एसडीएम से सत्यापन कराया जायेगा।

उत्तर प्रदेश गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण कैसे करें? | Up Gehun Kharid Online kisan Registration

यूपी का कोई भी इच्छुक किसान यूपी गेहूं खरीद पंजीकरण करवाके सीधे राज्य ऐंजियों को अपनी गेहूं की फसल को बेचना चाहते है तो नीचे दिए गये पॉइंट्स को फॉलो करके बहुत आसानी से पंजीकरण करवा सकते है। जो कि निम्न है –

  • इसके लिए आपको सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग ई – क्रय प्रणाली https://eproc.up.gov.in/Uparjan/Home_Reg.aspx की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपको होम पर आपको गेहूं खरीद हेतु किसान पंजीकरण का ऑप्शन दिखाई देगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। जहां 6 स्टेप्स होंगी। जिन्हें आपको एक के बाद एक करके सभी को भरना है।
  • फिर आपको पंजीकरण प्रपत्र पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके सामने किसान रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
  • जहां पर आपको मोबाइल नंबर और कैप्चर कोड भरना होगा। और फिर आगे बढ़े के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • जिसके बाद रबी फसल (गेहूं खरीद) के लिए किसान ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र / फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारीयों जैसे – किसान का नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, तहसील नंबर, जनपद आदि को भरना होगा।
  • और फिर “पंजीकरण करें” के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

पंजीकरण प्रारूप

  • ई – उपार्जन पर ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने से पहले आवेदन प्रारूप भी देख सकता है। जिससे आपको एप्लीकेशन फॉर्म को भरने में आसानी होगी।
  • आपको इसके बाद पंजीकरण प्रारूप के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। और फिर आपके सामने पंजीकरण प्रारूप पीडीएफ खुल जायेगी

यूपी किसान पंजीकरण संसोधन / ड्राफ्ट

  • यदि आवेदक किसान से गेहूं खरीद के लिए आवेदन पत्र को भरते समय कोई मिस्टेक को गयी है तो वह उसमें सुधार कर सकता हैं।
  • जिसके लिए पंजीकरण संसोधन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जायेगा। इसे सही प्रकार भरें।
  • तथा आगे के लिए अपना रजिस्ट्रेशन सुरक्षित करें।

किसान पंजीकरण फॉर्म प्रिंट करें?

  • जो भी किसान ऑनलाइन माध्यम का उपयोग करके पंजीकरण कर चुके है। तो वह किसान पंजीकरण फॉर्म का प्रिंट आउट निकल सकते है।
  • जिसके लिये उन्हें पंजीकरण प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। जहां आपको मोबाइल नंबर और कैप्चर कोड दर्ज करना होगा। और आगे बढ़े के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • और फिर आपके सामने प्रपत्र खुल जायेगा। जिसे आपको डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकलवा लेना है।

लॉक के बाद टोकन बनाये

  • यदि आप गेंहू खरीद हेतु ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कर चुके है तो इसके बाद किस दिन और किस समय पर फसल को लेकर मंडी जाना है। इसके लिए आपको टोकन बनबाना होगा।
  • जिसके लिए आपको लॉक के उपरांत टोकन बनाये के विकल्प का चयन करना होगा।
  • जिसके बाद पंजीकरण क्रमांक, मोबाइल नंबर, कैप्चर कोड आदि को भरकर आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद रबी फसल के लिए ऑनलाइन टोकन पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा। यह क्रय हेतु टोकन किसान को उसके मोबाइल नंबर पर भी प्राप्त होगा।
  • जिसमें फसल को मंडी ले जाने का दिन, समय आदि अंकित होंगे।

निष्कर्ष

आज हमने आपको इस लेख ले माध्यम से यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की तथा उससे जुड़े सभी सवालों के उत्तर देने की कोशिश की गयी।

हम आशा करते है कि लेख आपको पसन्द आया होगा तथा उपयोगी साबित हुआ होगा। इसके अलावा अभी भी आपके मन में पोर्टल से जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हमारी टीम द्वारा आपके सवाल का जल्द से जल्द उत्तर देने की कोशिश की जायेगी।

राधा वैश्य

राधा वैश्य लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ीं हैं, और लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने में रूचि रखतीं हैं। इनके 500 से ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Comment